जौनपुर, नवम्बर 4 -- मछलीशहर। सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था ज़ेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से सात दिसंबर को सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर पंचायत मछलीशहर चेयरमैन के प्रतिनिधि एवं युवा भाजपा नेता अभय जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लोगों से इस आयोजन में सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता है। इस सामूहिक विवाह में सभी धर्मों और जातियों के योग्य जोड़े बिना किसी भेदभाव के दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक जोड़ों के अभिभावक जिला मुख्यालय सहित सभी तहसीलों में स्थापित केंद्रों से जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...