हमीरपुर, फरवरी 13 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग के एक गेस्ट हाउस में पाल धनगर समाज का शुक्रवार को आठवां सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। जिसमें 20 जोड़ों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनकर जीवनसाथी चुना। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि झांसी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में व्याप्त कुरीतियों के साथ फिजूलखर्ची पर अंकुश लगता है। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जनपद में होने चाहिए। उन्होंने समाज को एकजुट होने तथा शिक्षित करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल सिंह पाल ने की। समारोह में मलखान सिंह पाल, राजेश पाल, जमुना प्रसाद पाल, प्रदीप पाल, श्यामबाबू पाल, राजबहादुर पाल, राजाराम पाल, राजाभैया पाल, आनंद पाल, डीडी पाल, जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल, जयराम पाल, प्रहलाद पाल, कुलदीप पाल, ब...