कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कन्नौज में अब तक 1897 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के 1783 और नगरीय क्षेत्र के 114 आवेदन शामिल हैं। शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सभी आवेदनों का निष्पक्ष और गहन सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। विवाह पहले ही हो चुके होने वाले आवेदनों को नियमानुसार निरस्त करने को कहा गया। पिछड़ी जाति शादी अनुदान योजना में ब्लॉक स्तर के 1146 आवेदनों में 822 सत्यापित, 267 लंबित और 57 निरस्त बताए गए। विभिन्न विभागों की लाभार्थी सूचियों का मिलान कर एक व्यक्ति को दोहरा लाभ रोकने पर भी जोर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...