धनबाद, मई 27 -- धनबाद, वरीय संवाददाता सामाजिक संस्था पंख एक नई दिशा की ओर से एक जून को आमंत्रण विवाह स्थल धैया में 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। इस आयोजन के लिए सोमवार को सभी जोड़ों को शादी के परिधान एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताया कि 31 मई को आमंत्रण हॉल में मेहंदी एवं संगीत की रश्म होगी। अगले दिन एक जून को सभी 11 दूल्हा-दुल्हन का विवाह गायत्री विधि विधान से किया जाएगा। विवाह को सफल और यादगार बनाने की तैयारियों में संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, सुधा गुप्ता, गुंजन गोयल, रेखा गोयल, बबीता सिंह, रंजना सिंह, कल्पना रंजन, नीतू मुस्कान, सुशीला ओझा, पूनम सिंह, रितु गुप्ता, मनीष गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता, बबीता जायसवाल, पूनम सिंह सक्रिय भ...