गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा। अगले 21 फरवरी को बाबा खोनहरनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोह को लेकर जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन की ओर से आमंत्रण दिया जा रहा है। उक्त आयोजन में 21 बेटियों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा। फाउंडेशन की ओर से जिले के पदाधिकारियों को समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष संजीव दुबे व सचिव महाकाल तिवारी ने गढ़वा डीटीओ धीरज प्रकाश को आमंत्रण पत्र दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि गढ़वा के कई पदाधिकारी से संपर्क किया जा चुका है। मौके पर प्रिंस सिंह, मुर्तुजा अंसारी, अंजान दुबे, प्रवीण शुक्ला, आर्यन मंसूरी सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...