औरैया, फरवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। सामूहिक विवाह में पहले ही वैवाहिक बंधन में बंध चुके दूल्हा-दुल्हन की घर पर दोबारा हो रही शादी उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब खुद नवविवाहिता ने पंडित पर उल्टे फेरे कराने का आरोप लगा सामान फेंकना शुरू कर दिया। यही नहीं उसने सातवां फेरा भी लेने से मना कर दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि दूल्हे ने दुल्हन का मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे तक चले तनाव और समझाइश के बाद पुलिस की मौजूदगी में सातवां फेरा पूरा कराया गया, तब जाकर दुल्हन की विदाई हो सकी। यह पूरा घटनाक्रम दिबियापुर कस्बे के संजय नगर का है। फफूंद थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी पंकज पुत्र नरेश चंद्र का विवाह दिबियापुर निवासी सुनील कुमार की बेटी ईशा के साथ 11 दिसंबर को ककोर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.