गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत बाबा खोनहर नाथ मंदिर श्राइन ट्रस्ट गिजना की ओर से कहा गया कि उन्हें अगले 21 फरवरी को मंदिर परिसर में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। ट्रस्ट के सचिव मनोज कुमार तिवारी ने कहा है कि ध्वनि विस्तारक यंत्र या सोशल मीडिया में उक्त तिथि को सामूहिक विवाह आयोजित किए जाने की जानकारी प्रचारित की जा रही है। उक्त संबंध में किसी संस्था की ओर से सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर जानकारी ट्रस्ट को लिखित रूप से नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्वागत करता है, लेकिन आधिकारिक रूप से ट्रस्ट को उक्त तिथि को सामूहिक विवाह के आयोजन से संबंधित लिखित सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि बाबा खोनहर नाथ मंदिर श्राइन ट्रस्ट गिजना एक सरकारी धार्मिक ट्रस्...