रुद्रपुर, मार्च 8 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सर्व समाज कल्याण समिति और लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के तत्वावधान में नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साधु-संतों और उपस्थित लोगों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। रविवार को गल्ला मंडी से बैंडबाजे के साथ 21 दूल्हे रथों पर सवार होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचे। मैदान में पहुंचने पर वधु पक्ष की ओर से वर पक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसके बाद वैवाहिक रस्में शुरू हुईं और जयमाल कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि हिन्दू रीति-रिवाज और गायत्री परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक विवाह संपन्न कराए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.