रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब बेटियों के हाथ पीले करने के लिए प्रशासन स्तर से तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। दो दिनों में 2502 गरीब जोड़ों के विवाह संस्कार कराए जाएंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के बाद विभाग अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में सामूहिक विवाह का पहला आयोजन नवंबर माह में कराया गया था। जिसमें 800 से अधिक गरीब कन्याओं के हाथ पीले किए गए थे। अब फरवरी में 19 व 21 तारीख को दो आयोजन होने जा रहे हैं। 19 फरवरी को 1139 और 21 फरवरी को 1363 जोड़े सामूहिक विवाह संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि लाभार्थी वर एवं वधू का बायोमेट्रिक/फेशियल प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट एवं चेहरे की पहचान) अनिवार्य किया गया ह...