बोकारो, सितम्बर 26 -- शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर में वन्दे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में नमामि भारतम् कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य बंधु-भगिनी, समिति के पदाधिकारी व सदस्य, अभिभावक व समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से वन्दे मातरम् का गायन किया। एक समय, एक लय, एक स्वर-वन्दे मातरम् के भाव के साथ हुए गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीय गौरव के भाव से गूंज उठा। विद्यालय के सचिव राजकुमार सिंह ने राष्ट्रप्रेम व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि वन्दे मातरम् मातृभूमि के प्रति श्रद्धा, सम्मान व समर्पण का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर नमामि भारतम् कार्यक्रम कार्यक्रम संयोजक व उपप्राचार्य राजेश कुमार पाण्डेय ...