वाराणसी, अप्रैल 18 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा के लिए ग्रुप रजिस्ट्रेशन के नियमों में बदलाव किए गए हैं। इसका लाभ तीर्थयात्रियों और श्राइन बोर्ड दोनों को होगा। नए नियमों के अनुसार अब यात्रा के लिए समूह पंजीकरण कराने वालों को तय शुल्क डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) के माध्यम से आवेदन के साथ नहीं देना होगा। समूह के सदस्यों की न्यूनतम और अधिकतम संख्या का निर्धारण भी कर दिया गया है। नए नियम के मुताबिक अब समूह पंजीकरण के लिए सदस्यों की न्यूनतम संख्या छह और अधिकतम 30 होनी चाहिए। पहले आवेदन के साथ ही प्रति व्यक्ति तय शुल्क डीडी से जमा करना होता था। यह भी पढ़ें- बाबा अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए सवा दो सौ श्रध्दालुओं ने कराए पंजीकरण अब आवेदन श्रीअमरनाथ जी श्राइन बोर्ड को भेजना होगा। इसमें उस तारीख का उल्लेख भी होगा जब समूह तीर्थयात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.