मधुबनी, मई 12 -- मधुबनी। ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान मधुबनी की बैठक मंगलवार को निधि चौक स्थित गंगासागर महंत परिसर में हुई। अध्यक्षता संजय पांडेय ने की। बैठक में 19 जून को आठवां सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार एवं विवाह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय संस्थान के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि सामूहिक उपनयन एवं वैवाहिक कार्यक्रम समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इस प्रकार के सामूहिक आयोजन काफी सहायक सिद्ध होते हैं, जिससे सामाजिक कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों पर भी रोक लगती है।

आयोजन की तैयारी सचिव अरूण चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या...