मैनपुरी, सितम्बर 17 -- स्वच्छता ही सेवा 2025 - स्वच्छोत्सव अभियान की शुरूआत बुधवार को पुसैना में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम के द्वारा की गई। जिला पंचायत राज अधिकारी डा. अवधेश सिंह ने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ग्रामों को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। डीपीआरओ ने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयास से गांव को स्वच्छ व सुंदर बनाया जा सकता है। अभियान के प्रथम चरण में गंदगी के स्थाना ब्लेक स्पॉट चिन्हित किए जाएंगे। जिन पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को स्वच्छता किट सभी प्रधान उपलब्ध कराएं। जिससे उनके स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। ग्राम सभा की बैठकों का आयोजन भी अभियान के दौरान कराया कराया जाए। 25 सितंबर को सभी ग्रामों में एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान अभियान चलाया जाएगा। एक प...