सामूहिक नृत्य में आर्य महिला इंटर कॉलेज प्रथम
शाहजहांपुर, मई 9 -- शाहजहांपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नगर क्षेत्र की विकासखंड स्तरीय सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार की देखरेख में हुए कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आर्य महिला इंटर कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं आर्य कन्या इंटर कॉलेज और हरकुमार पाठक कन्या इंटर कॉलेज की टीमों ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के आयोजन में महिला शुक्ला, शहला कदीर, प्रेमशंकर सक्सेना, अंशू सक्सेना, रंजीता, प्राची आर्या, पल्लवी भटनागर, महेन्द्र कुमार, राजीव श्रीवास्तव, वैभव शुक्ला और राजीव अग्रवाल का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.