सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी सुशील उरांव दोषी करार, 27 को सजा
रांची, जून 22 -- रांची, संवाददाता। मांडर थाना में दो वर्ष पहले दो नाबालिग मौसेरी बहनों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पोक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने सोमवार को मुख्य अभियुक्त सुशील उरांव को दोषी करार दिया है। अदालत अब इस मामले में 27 जून को सजा की बिंदु पर सुनवाई करेगी। अभियुक्त घटना के बाद 24 अप्रैल 2024 से न्यायिक हिरासत में है। मामले के दो आरोपी नाबालिग निकले। दोनों की सुनवाई जेजे बोर्ड में चल रही है। सामूहिक दुष्कर्म की यह दर्दनाक घटना 17 अप्रैल 2024 की है। दोनों नाबालिग पीड़ित बहनें चान्हो के हूंटार में मेला देखने गई थी। मेला घूमने के दौरान उनके साथ दो नाबालिग आरोपी भी मौजूद थे। मेला समाप्त होने के बाद चारों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच, दोनों नाबालिग आरोपी युवतियों को बहला-फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.