छपरा, जून 3 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में महीनों से फरार चल रहे कांड के नामजद अभियुक्त व हाफिजपुर निवासी सूरज कुमार के घर सहाजितपुर पुलिस ने न्यायालय से निर्गत इश्तेहार अधिपत्र बुधवार को चस्पा कराया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि इश्तेहार चस्पाने के एक सप्ताह के भीतर यदि अभियुक्त आत्म समर्पण नहीं करता है तो कुर्की की कारवाई की जाएगी। सहाजितपुर थानाध्यक्ष सूरज कुमार शर्मा ने बताया कि बीते 21 जनवरी की रात लगभग ग्यारह बजे तीन युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता उस वक्त शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसका फायदा उठाते हुए मनचलों ने गर्दन पर चाकू रख बारी-बारी से दुष्कर्म किया। तीनों युवक गमछा से मुंह बांधे थे। किशो...