संभल, मार्च 15 -- बनियाठेर थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को धमकाने के मामले में एक आरोपी के भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर आरोपी का चालान कर दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को बुधवार रात चार युवक मुंह दबाकर उसे बाइक पर बैठाकर दूर जंगल में ले गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद उन्होंने पीड़िता के चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी विवेक सैनी, गौरव सैनी, शिवा और अमन सैनी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया था। शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए आरोपी विवेक सैनी के भाई विशाल ने पीड़िता के परिजनों को धमकाया। जानकारी होने पर...