सोनभद्र, अगस्त 6 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को बुधवार की देर रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। ओबरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार की रात थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री के साथ एक युवक और एक किशोर में दुकान में खींचकर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। यही नहीं उन्होंने वीडियो भी बनाया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी थी। बुधवार की देर रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को ओबरा के सेक्टर नौ चौराहा के पास से...