गाज़ियाबाद, मई 2 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर किशोरी के परिजनों ने मोदीनगर थाने पर शनिवार शाम हंगामा किया। इतना ही नहीं दिल्ली मेरठ मार्ग पर जाम लगाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करने की बात कही है। नगर की एक कॉलोनी निवासी13 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा 24 अप्रैल को एक मकान में नग्न अवस्था में मिली थी। परिजनों ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप है कि चौकी प्रभारी ने तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। छात्रा का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। शनिवार को किशोरी के परिजन मोदीनगर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पुलिस जान बुझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। हंगा...