दरभंगा, अप्रैल 16 -- दरभंगा। थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सियासी तूल पकड़ लिया है। राष्ट्रीय जनता दल ने इस घटना को सभ्य समाज के लिए कलंक बताते हुए सरकार और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। राजद मुख्यालय मुख्यालय की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि पीड़िता की मां ने बिरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया, लेकिन पुलिस ने अब तक सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया है। पार्टी ने इसे अत्यंत चिंताजनक और लापरवाही का विषय माना है। प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निर्देश पर घटना की जमीनी हकीकत और पुलिसिया कार्रवाई की जांच के लिए नौ सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है। इस टीम का नेतृत्व पूर्व मंत्री इसराईल मंसूरी करेंगे। कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष मधु मंजरी कुशवा...