प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 10 -- कुंडा कोतवाली के एक गांव की महिला के साथ 26 जून दोपहर करीब चार बजे गांव के तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता ने युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गांव के ही मो. अशरफ उर्फ धोनी, रिजवान और हसन के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मो. अशरफ, हसन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि रिजवान फरार था, पुलिस ने उसी मामले में रिजवान को दरोगा राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ आरोपित रिजवान को दिलेरगंज मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रकिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...