रुद्रपुर, फरवरी 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के चौथे आरोपी अभय सक्सेना को पुलिस ने अस्पताल से छुट्टी के बाद शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को एसएसपी ने खुलासा करते हुए बताया था कि रुद्रपुर निवासी एक महिला 22 फरवरी की रात अपने देवर के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में गई थी। घर लौटने के दौरान उसे बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क पर 15 एकड़ मैदान में ले गए। जहां देवर और विशाल के सामने ही राजा रस्तोगी और अभय सक्सेना उर्फ चाइना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार को दो आरोपी राजा और विशाल गुप्ता को गिरफ्तार किया कर महिला के देवर करन के साथ कोर्ट में पेश किया था। वहीं एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद आरोपी को अभय सक्सेना को क...