फतेहपुर, फरवरी 26 -- फतेहपुर। वर्ष 2023 में सहमति के बावजूद सांकेतिक हड़ताल के दौरान की गई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही व प्रबंधकीय दोष छिपाने के लिए लेसा अमौसी जोन में जेई, प्रोन्नत अभियंताओं के विरुद्ध की गई सामूहिक कार्रवाई वापस लेने की मांग की गई। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर यह मांग की। एसडीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि जेई व प्रोन्नत अभियंता सीमित संसाधनों तथा अत्यधिक कार्य दबाव के बावजूद पूरी निष्ठा से विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए काम करते हैं। लेसा अमौसी जोन के तहत कम कर्मियों की तैनाती है, जहां सीमित मैनपावर के बावजूद प्रति जेई द्वारा प्रतिदिन तीस से अधिक नए कनेक्शनों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जाता है जो बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद वहां के कर्मियों पर कार्यवाही...