उन्नाव, मार्च 8 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के शकूराबाद गांव स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सामूहिक उपनयन संस्कार हुए। जिसमें आठ बटुकों को जनेऊ पहनाकर उन्हें गुरुमन्त्र दिए गए। शकूराबाद गांव स्थित कपिलेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को मंदिर पुजारी तथा गांववासियों के सहयोग से सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम हुआ। जिसमें आयूष मिश्रा, रचित द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, आकाश तिवारी, दीपू शुक्ल, सत्य शुक्ल, रामजी तिवारी व गोपाल मिश्र आदि के परिजनों ने उपस्थित रहकर उपनयन संस्कार का कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने बटूकों को आशीर्वाद दिया व जनेऊ के महत्व को बताया। इस मौके पर आचार्य रामनारायण, देवकीनंदन, रामजी, दीपक, प्रभात, रिकू आदि ने कार्यक्रम को सम्पन्न करवा कर आशीर्वाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.