रांची, मार्च 8 -- रांची। डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा बैंक्वेट हॉल में रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। वार्ड 45 के पार्षद नसीम उर्फ पप्पू गद्दी द्वारा आयोजितकार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं सहित गद्दी समाज और स्थानीय नागरिकों ने शिरकत की। मगरिब की अजान से पूर्व सामूहिक दुआ में देश की सुख-शांति और आपसी सौहार्द की प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सभी ने खजूर खाकर रोजा खोला और एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...