मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवलपुर मिश्रौलिया गांव में सोमवार को पिता व तीन पुत्रियों की आत्महत्या मामले की पटना से पहुंची टीम ने जांच की। पटना से आई सीआईडी की टीम के साथ ग्रामीण एसपी और अनुसंधानकर्ता ने परिजन और ग्रामीणों से करीब चार घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद मृतक अमरनाथ राम के घर के अंदर बारीकी से छानबीन की। टीम ने मृत तीनों बच्चियों की स्कूल में पहुंचकर उपस्थिति और राशन उठाव के बारे में डीलर से जानकारी ली। अमरनाथ के भाई शिवनाथ राम, चाचा सीताराम राम व अन्य ग्रामीणों से रोजी-रोजगार, फाइनेंस बैंक से कर्ज आदि के बारे में पूछा। टीम ने शिवनाथ राम से कई बिंदुओं पर गहनता से पूछताछ की। फाइनेंस कंपनी के लोन से संबंधित कागज और राशनकार्ड को भी देखा। सीआईडी की टीम ने सकरा पुलिस और कांड के अनुसंधानकर्ता सकरा पुलिस इंस्पे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.