मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों के कर्मचारी संघ की ओर से 11 और 12 मार्च को सामूहिक अवकाश होगा। इसमें विवि के वोकेशनल कर्मचारी संघ भी शामिल होंगे। इसकी जानकारी संघ सचिव उज्ज्वल कुमार ने सोमवार को दी। कर्मचारी 11 की सुबह 10.30 बजे एलएस कॉलेज परिसर में जुटेंगे और वहां से जुलूस निकाल विश्वविद्यालय पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...