हापुड़, फरवरी 25 -- हापुड़। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को 517 जोड़ों का सामूहिक विवाह होना था। मेरठ की फर्म ने कार्यक्रम में घोर लापरवाही बरती और फटा पुराना टेंट लगा दिया था। खाने की गुणवत्ता भी खराब होने पर डीएम ने पहले फर्म को ब्लैक लिस्ट कराया। इसके बाद मंगलवार को फर्म को कारण बताओ नोटिस थमा दिया। वहीं, मंगलवार रात करीब 11 बजे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मौके पर लड्डू का सैंपल जांच को भेजा। बता दें कि जनपद में बीती दिसंबर को सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मेरठ की फर्म मुकुल वेडिंग्स के पास ही कार्यक्रम का जिम्मा था। तब भी फर्म ने घोर लापरवाही की और टेंट व गंदे सोफे लगा दिए। खाने की गुणवत्ता भी बेहद खराब थी। इसपर सीडीओ ने उक्त फर्म को उस समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.