उरई, मार्च 18 -- उरई। रामपुरा विकास खंड कार्यालय रामपुरा में बुधवार को मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें 80 जोड़ो ने एक दूजे का हाथ थामकर सात फेरे लिए। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह रहे जबकि कार्यक्रम में अनियमिता और फंगस लगी मिठाई दिए जाने से मौजूद लोगों में नाराजगी रही जबकि खंड विकास अधिकारी ने तुरंत मिठाइयों को वापस कराकर दूसरी मिठाई मंगवाई। मुख्यमंत्री सामुहिक योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा गरीबो को लाभ पहुँचते हुए सामुहिक विवाह का आयोजन कर रही हैं। वही इन योजनाओं के क्रियान्वयन करने वाले जिम्मेदार इसमें में घाटा मुनाफा खोज रहे हैं। बुधवार को विकास खंड रामपुरा में आयोजित हुए मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में वर वधू को फंगस लगी मिठाई भेंट की गई। जिससे कार्यक्रम मे...