श्रावस्ती, फरवरी 26 -- जमुनहा। संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक जमुनहा में उपकेंद्र भेलागांव में प्रसव केंद्र का उद्घाटन किया गया। सीएससी मल्हीपुर अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र सोनकर ने फीता काट कर लोकार्पण करते हुए कहा कि प्रसव केंद्र शुरू होने से संस्थागत प्रसव में बढ़ावा मिलेगा एवं प्रसूता महिलाओं को आसानी होगी। इस दौरान बीपीएम अब्दुल रहमान, प्रभारी बीसीपीएम पंकज शर्मा, सभी आशाएं एवं ग्राम सभा की काफी महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...