हाजीपुर, मार्च 10 -- गोरौल,संवाद सूत्र। स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को अल्ट्रासाउंड सुविधा का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि निःशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा से लोगों को काफी फायदा होगा। लोगों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिये हाजीपुर-मुजफ्फरपुर जाना पड़ता था। अब जाना नहीं पड़ेगा,इसकी सुविधा यहीं मिलेगी। सुशासन की सरकार हर व्यक्ति का ख्याल रखती है। सबका साथ सबका विकास के सिद्धांतों पर काम करती है। आज अस्पताल चमकता ही नहीं है बल्कि सैकड़ों तरह की दवा के साथ जांच की भी सुविधा उपलब्ध है। वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक रेणु कुमारी ने बताई कि गर्भवती महिलाओं के जांच करने में काफी सहूलियत होगी। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिये इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा। मौके पर प्रभारी च...