देवघर, जनवरी 9 -- करौं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमलकर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया l जिसका उद्घाटन मंत्री प्रतिनिधि गुलाम अशरफ उर्फ राजू, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरि उरांव, अंचल अधिकारी ऋषिराज, समाजसेवी अजीत प्रसाद सिंह, झामुमो नेता सुनील हांसदा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेले में विभिन्न कैंप लगाया गया था, जिनमें रजिस्ट्रेशन, लैब जांच, कुष्ठ, मलेरिया, आयुष्मान कार्यक्रम,ओपीडी पुरुष एवं महिला, परिवार कल्याण, एनसीडी, मलेरिया एवं फलेरिया टीवी नियंत्रण, विकलांग एवं जन्म प्रमाण पत्र, दंत चिकित्सा जांच, आयुष चिकित्सा, आयोडीन जांच, नियमित टीकाकरण, डिजिटल हेल्पलाइन सहित 25 स्टॉल लगाए गए थे। मौके पर बीडीओ हरि उरांव ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को स्वास्थ्य ...