गढ़वा, फरवरी 26 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार की अध्यक्षता में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे एमडीए अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। उस दौरान बताया गया कि जिला स्तर से एमडीए अभियान की अवधि को बढ़ाकर अब 7 मार्च तक कर दिया गया है। ऐसे व्यक्ति जो 10 फरवरी से 25 फरवरी के बीच किसी कारणवश फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं कर पाए थे, वह अब 7 मार्च तक शेष बचे हुए समय में दवा का सेवन कर सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की गई है कि वह इस अवसर का लाभ उठाते हुए अनिवार्य रूप से एमडीए की दवा का सेवन करें ताकि भविष्य में हाथीपांव जैसी गंभीर बीमारी से बच...