कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री ऋतुराज की अध्यक्षता में डीवीसी के साथ सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीवीसी द्वारा सीएसआर मद से किए जा रहे विभिन्न विकासात्मक एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। शनिवार को स्वास्थ्य क्षेत्र की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा और जयनगर के प्रसूति कक्षों के सुदृढ़ीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीवीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सीएसआर मद के तहत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, सरकारी विद्यालयों एवं गांवों में ओआरएस पैकेट और जूट बैग का वितरण, डायरिया पर क...