दुमका, अप्रैल 11 -- गोपीकांदर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपिकान्दर में शनिवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुमित आनंद की अध्यक्षता में विश्व सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं तथा जागरूकता प्रदान करना है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच , संतुलित आहार, आयरन-फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा यह भी बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार बार जांच कराना आवश्यक है। इसके साथ ही उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें समय पर स्वास्थ्य केंद्रों में रेफर करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.