जहानाबाद, अप्रैल 4 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने अस्पताल परिसर में बने फैब्रिकेटेड भवन को निशाना बनाते हुए खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगे 16 सीलिंग फैन चोरी कर ली। घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया गया कि आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बताया जाता है कि यह फैब्रिकेटेड भवन स्वास्थ्य केंद्र के अतिरिक्त उपयोग के लिए बनाया गया था, जहां गर्भवती महिलाओं की जांच समेत विभिन्न प्रकार की बैठकें आयोजित की जाती थी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशिकांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए करपी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ...