जहानाबाद, अप्रैल 7 -- राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कराए गए 'कायाकल्प' मूल्यांकन के आधार पर मिली उपलब्धि करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा कराए गए 'कायाकल्प' मूल्यांकन के आधार पर मिली है। जानकारी के अनुसार, 13 मार्च को राज्य स्वास्थ्य समिति की कायाकल्प टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी का विस्तृत अंकेक्षण किया था। इस दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, व्यवस्थाएं, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं सहित विभिन्न मानकों पर गहन जांच की गई। जांच के उपरांत टीम ने अपना प्रतिवेदन राज्य स्वास्थ्य समिति को सौंपा, जिसके आधार पर राज्यभर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांक...