फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। अब जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत खेड़ीकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तर्ज पर जिले की अन्य सीएचसी में भी ऑपरेशन थियेटर बनाए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को घर के नजदीक ही बेहतर उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की ऑपरेशन के माध्यम से डिलीवरी कराने के साथ-साथ कई प्रकार के माइनर ऑपरेशन भी किए जा सकेंगे। इससे मरीजों को इलाज के लिए शहर के बड़े अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और उन्हें समय पर उपचार मिल सकेगा। इसके अलावा ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.