किशनगंज, अप्रैल 7 -- पोठिया। निज संवाददाता सोमवार को पोठिया प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर सुबह से रोगियों की लंबी कतार लगी थी। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सरफराज ने बताया 12 बजे तक विभिन्न बीमारियों के 187 रोगी को देखा गया। और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। वहीं प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. आर अंसारी ने बताया कि 187 रोगियों में सर्दी बुखार, तथा अधिकांश रोगी त्वचा रोग से पीड़ित थे। इन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की औषधियां उपलब्ध है। इलाके से अधिक संख्या में खुजली की रोगी अस्पताल पहुंचते है,इसकी भी दवाई पर्याप्त संख्या में उपलब्ध है। बेमौसम बारिश तथा अचानक कड़ी धूप की वजह से इचिंग की समस्या बढ़ने का मुख्य कारण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...