औरैया, मार्च 28 -- फफूंद। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैंसोल के मुख्य बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय को चोरों ने निशाना बना लिया। शुक्रवार रात अज्ञात चोर शौचालय में लगी पानी की मोटर समर और करीब 60 फुट केबल उखाड़कर ले गए, जिससे पानी की व्यवस्था ठप हो गई। शनिवार सुबह केयरटेकर नीतू देवी सफाई के लिए पहुंचीं तो मोटर गायब मिली और तार उखड़ा हुआ पड़ा था। सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार मौके पर पहुंचे और तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...