पलामू, मार्च 12 -- विश्रामपुर। एनएच-39 पर विश्रामपुर प्रखंड के पिपरा गांव स्थित बस स्टैंड पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए जिला परिषद निधि से निर्मित सामुदायिक शौचालय पर कब्जे से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शौचालय के सुचारू संचालन के लिए डीप बोर कर पानी की भी व्यवस्था की गई थी। शुरुआती दिनों में यह शौचालय सड़क के बगल में खुले स्थान पर था और बस स्टैंड आने-जाने वाले लोगों के लिए राहत की जरूरी सुविधा बना हुआ था। लेकिन समय बीतने के साथ यह सार्वजनिक व्यवस्था कथित तौर पर एक दबंग परिवार के कब्जे में सिमट कर रह गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...