भदोही, अप्रैल 21 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैदाखास में लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय वर्षों से बंद पड़ा है। सामुदायिक शौचालय का नियमित संचालन न होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रत्येक शनिवार को शनिधाम में दर्शन करने आए भक्तों केा भी परेशान होना पड़ रहा है। शनिधाम के प्रधान पुजारी कृष्णानंद पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत में लाखों खर्च कर सामुदायिक शौचालय तो बनावा दिया गया है। लेकिन विडंबना ही है कि अब तक चालू नहीं हो पाया है। ऐसे में शौच के लिए लोगों को हैरान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोग बार-बार शौचालय चालू कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। ग्राम प्रधान द्वारा बताया जाता है कि अभी सामुदाकिय शौचालय हैंडओवर नहीं हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों में नाराजगी ...