पाकुड़, अप्रैल 22 -- प्रखंड के बड़तल्ला आरके 2 विद्यालय परिसर में डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से करीब 12 लाख रुपये की लागत से दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। यह निर्माण कार्य पेयजल व स्वच्छता विभाग द्वारा कराया गया है। इन शौचालयों में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। स्वच्छता को बढ़ावा देने और आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किए गए इस निर्माण को लेकर अब स्थानीय स्तर पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर के अंदर सामुदायिक शौचालय बनाए जाने का औचित्य समझ से परे है। यह भी पढ़ें- सादात प्राथमिक विद्यालय में सुविधाओं का टोटा उनका तर्क है कि जब विद्यालय की घेराबंदी (बाउंड्री वॉल) कर दी जाएगी, तब बाहरी लोगों का प्रवेश स्वाभाविक रूप से सीमित हो जाएगा। ऐसे में आम जन...