बलरामपुर, जून 2 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहनपुर दयालीडीह में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार है। वर्ष 2019-20 व 2021 में सामुदायिक शौचालय के निर्माण और मरम्मत कार्य पर लगभग 8.50 लाख रुपये व्यय किए गए थे। बावजूद इसके शौचालय की फर्श टूटी हुई है, टाइल्स उखड़ चुकी हैं। यहां का फ्लश सिस्टम खराब पड़ा है और वाश बेसिन भी क्षतिग्रस्त है। वहीं जलापूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह ठप होने से शौचालय उपयोग के लायक नहीं रह गया है। परिसर में फैली गंदगी के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण राकेश कुमार, जयंत, पप्पू, राजेश कुमार और गुड्डू ने आरोप लगाया कि शौचालय केवल कागजों में संचालित दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिला...