गाजीपुर, जून 24 -- गाजीपुर (दुल्लहपुर)। क्षेत्र के हरदासपुर कला के (चौबे का पुरा) स्थित सामुदायिक शौचालय का समरसेबल बीते सप्ताह से खराब पड़ा है। इससे आसपास के लोगों को खुले में शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि इससे संक्रमक बीमारियां फैलने का भी खतरा सता रहा है। लोगों ने कहा कि हैंडपंप मरम्मत करने के लिए ग्राम प्रधान सहित अन्य से अपील किया जा रहा है। लेकिन इन लोगों की ओर से टाल मटोल किया जा रहा है। कहा कि तीन से चार दिन के भीतर हैंडपंप नहीं बनाया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...