कानपुर, मई 12 -- शिवली,संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांव-गांव बने सामुदायिक शौचालय खुद बीमार हैं। मैथा ब्लाक क्षेत्र में तो अधिकांश शौचालय पर ताले लटके हैं या फिर अव्यवस्थाओं का शिकार हैं, जिससे सरकार का खुले में शौच मुक्त का सपना दम तोड़ते दिखाई दे रहा है और ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। रामपुर शिवली के शौचालय की स्थिति इसकी साफ गवाही देती नजर आई। मैथा ब्लॉक क्षेत्र के ग्रामीणांचलों में सामुदायिक शौचालयों को बनवाने के पीछे मकसद था कि जिन घरों में शौचालय नहीं है या फिर राह चलते लोगों की तकलीफ दूर हो उनके लिए शौचालय का निर्माण कराया गया था। रामपुर शिवली गांव में काफी दिनों से शौचालय में ताला लटक रहा है। अंदर से लेकर बाहर तक गंदगी व्याप्त थी। सामुदायिक शौचालय के समीप बबूल खड़े थे जिम्मेदार लोगों ने आज दिन तक चैंबर तक ढ...