चंदौली, जून 30 -- चंदौली, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण समिति की बैठक हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने और लंबित ऑनलाइन आवेदनों का तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। सीडीओ ने सामुदायिक शौचालयों के सुचारू संचालन पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- ठोस अपशिष्ट नियमावली-2026 के प्रभावी अनुपालन व स्वच्छता पर प्रशासन का विशेष जोरबैठक के निर्देश इस दौरान उन्होंने सभी सहायक विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक शौचालयों की दीवारों पर उनके खुलने और बंद होने का समय अनिवार्य रूप से अंकित कराया जाए। ताकि ग्रामीणों को कोई असुविधा न हो। साथ ही शौचालयों की देखरेख कर रहे केयर टेकर्स ...