बलरामपुर, फरवरी 3 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन के निर्देशों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित सामुदायिक शौचालयों के नियमित संचालन, साफ-सफाई और रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसका उद्देश्य शौचालयों की उपयोगिता बनाए रखना और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना है। जारी आदेश के अनुसार सभी सामुदायिक शौचालय प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से सायं 6 बजे तक अनिवार्य रूप से खुले रहेंगे। शौचालयों की साफ-सफाई और रख-रखाव की जिम्मेदारी संबंधित स्वयं सहायता समूह या तैनात केयर टेकर की होगी। केयर टेकर को शौचालय खुलने के बाद लोकेशनयुक्त फोटो अपने विकास खंड के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन भेजना अनिवार्य होगा। उनकी उपस्थिति भी निर्धारित समयानुसार सुनिश्चित की जाएगी तथा मा...