रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) द्वारा आयोजित 'एकम डायलॉग्स: संवाद से निर्माण' के दूसरे दिन गुरुवार को सतत विकास को गति देने के लिए विचारों को धरातल पर उतारने और सामूहिक भागीदारी पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यह निष्कर्ष निकला कि पूर्वी और मध्य भारत के विकास के लिए समुदाय, संस्थाओं और सरकार के बीच बेहतर समन्वय अनिवार्य है। मुख्य अतिथि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि क्षेत्रीय विकास ही देश के समग्र विकास की वास्तविक नींव है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्यों और क्षेत्रों के संयुक्त प्रयासों को जरूरी बताया। उन्होंने एकम डायलॉग्स की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच सामुदायिक ज्ञान, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय नेतृत्...