कटिहार, जनवरी 28 -- हसनगंज, संवाद सूत्र प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के काजीबाड़ी पदमपुर सार्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण में कल्याण विभाग के तहत प्रस्तावित सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लेआउट (भूमि सिमांकन) मंगलवार को किया गया। यह भवन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत लगभग 28 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। ले आउट कार्य के दौरान मंदिर परिसर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। पूर्व प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं सदानंद तिर्की ने कहा कि दुर्गा मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। मंदिर में आयोजित होने वाले धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ शादी-विवाह जैसे आयोजनों के दौरान लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य से संबंध...